खेल की खबरें | आप लोगों को नहीं बता सकते, ‘‘मैं सलामी बल्लेबाज हूं या फिनिशर हूं’ : सैमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को इस तरीके से तैयार किया है कि उन्हें कोई भी ‘एक आयामी क्रिकेटर’ (किसी एक भूमिका में खेलने वाला खिलाड़ी) का तमगा नहीं दे सकता।

चेन्नई, 21 सितंबर केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को इस तरीके से तैयार किया है कि उन्हें कोई भी ‘एक आयामी क्रिकेटर’ (किसी एक भूमिका में खेलने वाला खिलाड़ी) का तमगा नहीं दे सकता।

सैमसन टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके हैं लेकिन समझते हैं कि भारतीय क्रिकेट के दिन प्रतिदिन बेहतर होने से राष्ट्रीय टीम के ‘एलीट’ 15 खिलाड़ियों में शामिल होना अब पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले कई वर्षों से विभिन्न भूमिकायें निभाने पर काम किया है। मैं सहजता से बल्लेबाजी क्रम में किसी भी जगह बल्लेबाजी कर सकता हूं। ’’

सैमसन का मानना है कि सफल होने के लिये एक खिलाड़ी को लचीला होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको खुद को एक ही स्थान पर समेटकर नहीं रखना चाहिए। आप लोगों को यह नहीं कह सकते : मैं सलामी बल्लेबाज हूं या मैं फिनिशर (आखिरी ओवरों का विशेषज्ञ बल्लेबाज)  हूं। पिछले तीन-चार वर्षों में विभिन्न भूमिकाओं में खेलते हुए मेरे खेल में नया आयाम जुड़ गया है। ’’

इस 27 साल के खिलाड़ी ने अभी तक सात वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में एक स्थान तलाशना चुनौतीपूर्ण हैं और इसके लिये भी काफी प्रतिस्पर्धा है।

सैमसन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह वास्तव में चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारतीय टीम में एक स्थान तलाशना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है। टीम में शामिल खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी प्रतिस्पर्धा है। जब ये चीजें होती हैं तो खुद पर ध्यान लगाना महत्वपूर्ण है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मैं जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं, उससे खुश हूं। मैं सुधार करना चाहता हूं। ’’

सैमसन गुरूवार से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लिस्ट ए के तीन मैचों में भारत ए की अगुआई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड