विदेश की खबरें | आप किसी सहयोगी की जासूसी नहीं कर सकते: डेनमार्क की नेता ने अमेरिका से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ग्रीनलैंड, डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के नेतृत्व में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों ने खुफिया एजेंसी प्रमुखों को ग्रीनलैंड के स्वतंत्रता आंदोलन और वहां अमेरिकी संसाधनों के दोहन को लेकर लोगों की भावनाओं के बारे में अधिक जानकारी जुटाने का निर्देश दिया था।

डेनमार्क ने अपने देश में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब कर उनसे इस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है।

डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने एक ईमेल के जरिए बताया कि राजधानी कोपेनहेगन में अमेरिकी दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख जेनिफर हॉल गॉडफ्रे ने डेनमार्क के उच्च पदस्थ राजनयिक जेप्पे ट्रानहोम-मिकेलसेन से मुलाकात की। मंत्रालय ने कोई और विवरण नहीं दिया। इस मामले में टिप्पणी करने से दूतावास ने इनकार कर दिया।

फ्रेडरिक्सन ने शुक्रवार को कहा कि यह रिपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय अखबार में छपी ‘‘अफवाह’’ है। उन्होंने साथ ही कहा कि ‘‘आप किसी सहयोगी के खिलाफ जासूसी नहीं कर सकते’’ हैं।

समाचार पत्र ने रिपोर्ट में अमेरिका के इस कदम से परिचित दो अधिकारियों का हवाला दिया, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई।

‘जर्नल’ की रिपोर्ट के बारे में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में गबार्ड के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वॉल स्ट्रीट जर्नल को उन राज्येतर तत्वों की सहायता करने में शर्म आनी चाहिए जो खुफिया जानकारी लीक करके और राजनीति करके राष्ट्रपति को कमजोर करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे कानून तोड़ रहे हैं और हमारे देश की सुरक्षा एवं लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। जो लोग गोपनीय जानकारी लीक करते हैं, उन्हें ढूंढा जाएगा और कानून के तहत पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

ग्रीनलैंड की प्रधानमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि ग्रीनलैंड के बारे में अमेरिका के बयान अपमानजनक हैं और यह ‘‘ऐसी संपत्ति नहीं है जिसे कोई खरीद सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड