देश की खबरें | योगी ने पश्चिम बंगाल में होली के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में होली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को एक बार फिर निशाना साधा।

सहारनपुर, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में होली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को एक बार फिर निशाना साधा।

आदित्यनाथ ने सहारनपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (सीएम युवा) के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान हिंसा को लेकर ममता की आलोचना की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को गोरखपुर में पत्रकारों के एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ रहे, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा था।’’

सहारनपुर में योगी ने प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा, "इस कार्यक्रम में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, फिर भी एक भी आपराधिक घटना नहीं हुई। उत्तर प्रदेश दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है, जो इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सक्षम है।"

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 14 मार्च को हुई हिंसा का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन, पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई उपद्रव हुए और जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ थे उन्होंने कहा था कि प्रयागराज का महाकुंभ मृत्यु कुंभ था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 फरवरी को कहा था कि भगदड़ की घटनाओं के कारण महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने दावा किया था कि महाकुंभ में मौतों के वास्तविक आंकड़े को अधिकारियों ने दबा दिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक संबोधन के दौरान बनर्जी ने कहा था, ‘‘उन्होंने मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी