देश की खबरें | योगी ने किया गोरखनाथ मंदिर में जलाभिषेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर गोरखनाथ मंदिर और पीतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर गोरखनाथ मंदिर और पीतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में पीपीगंज स्थित बापू पीजी कॉलेज मैदान में उतरा। उसके बाद वहां से मुख्यमंत्री पीतेश्वर नाथ मंदिर गए और जलाभिषेक तथा पूजा की।

मुख्यमंत्री ने पीतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में हो रहे कक्षों के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया।

मुख्यमंत्री करीब 200 स्थानीय लोगों से मिले और उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दी। उसके बाद वह रुद्राभिषेक करने के लिए गोरखनाथ मंदिर रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री गोरक्ष पीठ के महंत हैं और वह हर साल महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा और रुद्राभिषेक करते हैं।

गुरु गोरखनाथ को नाथ संप्रदाय में भगवान शिव का अवतार माना जाता है और इस संप्रदाय के लिए महाशिवरात्रि का त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now