देश की खबरें | योगी ने 300 बिस्तर का नया कोविड-19 अस्पताल तैयार करने का दिया निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज का दौरा किया और संबद्ध अधिकारियों को 30 अगस्त तक नया 300 बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल तैयार करने का निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर उप्र, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज का दौरा किया और संबद्ध अधिकारियों को 30 अगस्त तक नया 300 बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल तैयार करने का निर्देश दिया।

योगी ने 500 बिस्तर के निर्माणाधीन बाल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस मरीजों की स्थिति और उपचार के बारे में जानकारी ली ।

यह भी पढ़े | कोलकाता के हर पुलिस स्टेशन में 2 से 4 अनुभवी डॉक्टर मेडिकल इमर्जेंसी सेवा के लिए होंगे मौजूद: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में 70 हजार टीमें कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रही हैं । हर रोज एक लाख से अधिक नमूने जांचे जा रहे हैं । अधिक संख्या में जांच होने से राज्य में अधिक संख्या में कोविड-19 मरीजों की पहचान आसान हो रही है ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय राज्य में कोविड-19 मरीजों के लिए 1 . 51 लाख से अधिक बिस्तर उपलब्ध हैं। जिन मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें घर पर पृथकवास में भेजा जा सकता है । लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि अगर घर पर शौचालय सहित पृथक कमरा नहीं है तो मरीज को कोविड-19 अस्पताल जाना चाहिए ।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों, नेपाल के तराई वाले इलाकों और पश्चिमी बिहार के मरीज इलाज कराने गोरखपुर आते हैं । मरीजों की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए ''मैंने निर्देश दिया है कि बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल चिकित्सालय में 300 बिस्तर का नया कोविड-19 अस्पताल तैयार किया जाए ।''

योगी ने कहा कि 100 बिस्तर वाले टीबी चिकित्सालय में एल—2 और एल—3 की सुविधाओं सहित वेंटिलेटर और उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नये कोविड-19 अस्पतालों और सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ प्रशिक्षण पर भी जोर रहना चाहिए । उन्होंने महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में कोविड-19 अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिये ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचार के लिए सुविधाओं और दवाइयों की कमी नहीं है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने कोविड-19 महामारी की चुनौती का कुशलता से सामना किया है । सरकार के लिए हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है और हम लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\