देश की खबरें | योगी ने सेवा भाव के लिए नेत्र कुंभ की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां सेक्टर-6 में स्थित नेत्रकुंभ शिविर का निरीक्षण कर वहां किए गए सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजन में शामिल प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

महाकुंभनगर, 27 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां सेक्टर-6 में स्थित नेत्रकुंभ शिविर का निरीक्षण कर वहां किए गए सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजन में शामिल प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और आयोजन समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि महाकुंभ के दौरान नेत्रकुंभ में 2.37 लाख मरीजों की जांच की गई।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री को बताया गया कि नेत्रकुंभ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुंभ की सेवा एक दिन के लिए बढ़ा दी गई। पहले 26 फरवरी को इसका समापन होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई।

योगी महाकुंभ की सफलता के लिए आभार प्रकट करने संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघंबरी पीठाधीश्वर बलवीर गिरि जी महाराज ने उनकी पूजा संपन्न कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान जी की आरती की।

मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए संतों और पुजारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही महाकुंभ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\