देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगातार जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव के लिए जनता के बीच इस संबंध में निरन्तर जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

जियो

लखनऊ,17 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव के लिए जनता के बीच इस संबंध में निरन्तर जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में निरन्तर सतर्कता बरतने , मेरठ मण्डल के लिए ठोस कार्य योजना बनाते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या दोगुनी करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त चिकित्साकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े | बिहार: शहीद कुंदन के पिता ने कहा- मेरे दोनों पोते भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मेरठ मण्डल की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में मेडिकल टीम की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एक समर्पित टीम के तौर पर कार्य करते हुए संक्रमण को नियंत्रित रखने के सभी प्रयास सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े | Coronavirus: आप विधायक आतिशी का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, सीएम केजरीवाल ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

मुख्यमंत्री बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक-1 व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने में सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था के महत्व पर बल देते हुए योगी ने कहा कि इस कार्य के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में निगरानी समितियों को सक्रिय बनाए रखा जाए। इनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए समिति के सदस्यों से निरन्तर संवाद रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक करने की कार्रवाई को जारी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से क्रय किए गए गेहूं के सुरक्षित भण्डारण के सभी प्रबन्ध किए जाएं। बरसात के मौसम को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि खरीदा गया गेहूं खुले में न रखा जाए, अन्यथा बारिश होने पर वह भीगकर खराब हो जाएगा। निराश्रित गोवंश के लिए संचालित गौ-आश्रय स्थलों में हरे चारे की नियमित व्यवस्था की जाए। गौ-आश्रय स्थलों में स्थापित भूसा बैंक में भूसे के सुरक्षित भण्डारण के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट