देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ ने दिए शिक्षकों के दस्तावेज जांचने के लिए टीम बनाने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सभी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक समर्पित टीम बनाने का निर्देश दिया है।

जियो

लखनऊ, 14 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सभी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक समर्पित टीम बनाने का निर्देश दिया है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षण संस्थानों, समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक 'डेडिकेटेड टीम' बनानेबनाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा- कई यादों को पीछे छोड़ गए युवा कलाकार.

उन्होंने बताया कि योगी ने यह भी कहा कि अगर कहीं पर भी कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश ऐसे समय दिए हैं जब राज्य में अनामिका शुक्ला प्रकरण चर्चा में है। उत्त प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर अलग-अलग महिलाओं द्वारा नौकरी करके वेतन लेने के मामले सामने आए हैं। पुलिस का विशेष कार्यबलल इसकी जांच कर रहा है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा विवाद पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए.

गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि सहारनपुर में तबलीगी जमात के जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था, उन्हें अदालत ने एक माह की सजा भी सुनायी है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैसे हर जिले में अनलॉक वन है लेकिन जहां भी एक दूसरे से दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है, जहां भी बाजारों में भीड़भाड़ ज्यादा हो रही हो वहां पुलिस गश्ती करे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कामगारों और श्रमिकों को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्प दोहराते हुए कहा कि राज्य में स्किल मैपिंग का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे श्रमिकों और कामगारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए राशन कार्ड भी बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है

अवस्थी ने बताया कि योगी ने कहा है कि दलितों या अनुसूचित जाति अथवा जनजाति पर अगर कहीं अत्याचार होता है तो पुलिस बिना देर किए कार्रवाई करे और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू