देश की खबरें | इंदौर में साफ किए गए नाले में किया गया योग, दो शहरों के महापौर हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त किए जाने का संदेश देने के लिए सोमवार को अनूठे कार्यक्रम के तहत एक सूखे नाले में योग किया गया। इस कार्यक्रम में दो शहरों के महापौरों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 फरवरी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल स्त्रोतों को प्रदूषण से मुक्त किए जाने का संदेश देने के लिए सोमवार को अनूठे कार्यक्रम के तहत एक सूखे नाले में योग किया गया। इस कार्यक्रम में दो शहरों के महापौरों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने शहर के पंचकुइयां क्षेत्र में एक नाले को साफ किया है और आस-पास सुसज्जित घाट बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह नाला सूखा है जिसके तल पर दरी बिछाकर योगाभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम के दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, ‘‘बारिश में जब शहर का सिरपुर तालाब पूरा भर जाता है, तो उसका अतिरिक्त पानी इस नाले से बहकर कान्ह नदी में मिलता है। गुजरे सालों में यह नाला बुरी तरह प्रदूषित हो गया था जिसे हमने साफ किया है ताकि बारिश के मौसम में इसमें स्वच्छ पानी बहे।"

उन्होंने बताया कि इस नाले के मार्ग पर एक ‘स्टॉप डैम’ भी बनाया जा रहा है ताकि गाद और अन्य गंदगी पहले ही रुक जाए।

भार्गव ने यह भी बताया कि पंचकुइयां क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर के पास स्थित पांच कुओं में से चार कुओं की गाद साफ की गई है जबकि पांचवें कुएं की सफाई का काम जारी है।

नाले में हुए योग कार्यक्रम में राज्य के सिंगरौली शहर की महापौर रानी अग्रवाल भी शामिल हुईं।

उन्होंने कहा,‘‘नाले को साफ किए जाने के बाद इसमें योग के कार्यक्रम का आयोजन बेहद अनूठा रहा। हम इंदौर से स्वच्छता के नवाचार सीख कर जाएंगे ताकि इन्हें सिंगरौली में दोहरा सकें।’’

इंदौर, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात बार अव्वल रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला यह शहर वर्ष 2024 के जारी स्वच्छता सर्वेक्षण में "सुपर स्वच्छ लीग" की दौड़ में है। इस लीग को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के बीच अलग से मुकाबले के लिए पहली बार पेश किया गया है।

"सुपर स्वच्छ लीग" में इंदौर को नवी मुंबई और सूरत के साथ 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\