देश की खबरें | नेपाल में पशुपतिनाथ परिसर में मनाया गया योग दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राजधानी काठमांडो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को कई योग अभ्यासी जमा हुए और अलग-अलग आसन किए।

काठमांडो, 21 जून नेपाल की राजधानी काठमांडो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को कई योग अभ्यासी जमा हुए और अलग-अलग आसन किए।

शरीर विज्ञान, मनोविज्ञान और आध्यात्मिकता समेत कई लाभों के कारण योग को हाल के सालों में विश्व स्तर पर काफी लोकप्रियता मिली है।

यह भी पढ़े | कमल हासन ने चीन को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया, प्रधानमंत्री से जवाब मांगा.

काठमांडो पोस्ट की खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में कई लोगों ने योग किया। 21 जून 2015 से हर साल इस दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इस साल कोविड-19 की वजह से नेपाल में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया और लोगों ने एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बना कर योग किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में 412 नए मरीज पाए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नेपाल में भारतीय दूतावास ने फेसबुक पर 'इसे स्वयं करें' योग सत्र का आयोजन कर योग दिवस मनाया।

संयुक्त राष्ट्र ने 2020 में “स्वास्थ्य के लिए योग- घर पर योग“ थीम तय की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें