जरुरी जानकारी | यस बैंक शेयरधारकों का नये सिरे से करेगा वर्गीकरण, मधु कपूर समूह गैर- प्रवर्तक शेयरधारक बनने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसकी शेयर धारिता का पुनर्वर्गीकरण होगा क्योंकि मधु कपूर समूह ने उसे बैंक के सार्वजनिक अंशधारकों के रूप में वर्गीकृत किए जाने को लेकर सहमति दे दी है।

नयी दिल्ली, 30 मई यस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसकी शेयर धारिता का पुनर्वर्गीकरण होगा क्योंकि मधु कपूर समूह ने उसे बैंक के सार्वजनिक अंशधारकों के रूप में वर्गीकृत किए जाने को लेकर सहमति दे दी है।

   यस बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह सूचित करना है कि बैंक को दिनांक 28 मई, 2020 (29 मई, 2020 को प्राप्त) का मधु अशोक कपूर, शगुन कपूर गोगिया, गौरव अशोक कपूर और मैग्स फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (सामूहिक रूप से मधु कपूर समूह के रूप में जाने जाने वाले) का लिखा पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने बैंक में अपने शेयरधारिता को 'गैर-प्रवर्तक शेयरधारकों' (यानी सार्वजनिक शेयरधारकों) के रूप में वर्गीकृत करने के लिए सहमति दी है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

इसमें कहा गया है, ‘‘बैंक इसे प्रभावी करने के लिए आगे की जरूरी कार्रवाई करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि राणा कपूर ने मधु कपूर के दिवंगत पति अशोक कपूर के साथ मिलकर वर्ष 2004 में नए जमाने के निजी क्षेत्र के बैंक के रूप में यस बैंक की स्थापना की थी। राणा कपूर और अशोक कपूर की पत्नियां आपस में बहनें हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

राणा कपूर लंबे समय तक यस बैंक के शीर्ष पद पर रहे। फिलहाल वह कथित तौर पर भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस हिरासत में है। यस बैंक का नेतृत्व इस समय स्टेट बैंक की अगुवाई में कई अन्य बैंकों द्वारा किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\