देश की खबरें | दिल्ली में बारिश, आंधी की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार के लिए बारिश और आंधी की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली में मंगलवार के लिए बारिश और आंधी की संभावना के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। इसके तहत ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि नजर रखें और सतर्क रहें।

आईएमडी ने दिनभर सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 दर्ज किया गया है जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\