देश की खबरें | येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे : कर्नाटक के भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बगावत का संकेत देते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि बी एस येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने फैसला किया है कि उनके उत्तराधिकारी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र से होंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर बगावत का संकेत देते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि बी एस येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने फैसला किया है कि उनके उत्तराधिकारी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र से होंगे ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने गृह जिले शिवमोगा के विकास कार्यों में रूचि दिखाते हैं जबकि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित कोष को वापस ले रहे हैं।

यह भी पढ़े | Mumbai: मुंबई में एक बड़ा हादसा होते- होते टला, BEST बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सभी पैसेंजर सुरक्षित.

यतनाल ने कहा,‘‘(निर्वाचन क्षेत्र के लिए) 125 करोड़ रुपये आये थे लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने इसे वापस ले लिया, जिसके बाद मेरे और उनके बीच लड़ाई शुरू हो गयी। वह सारी चीजें शिवमोगा ले जा रहे हैं...वह लंबे समय तक (मुख्यमंत्री) नहीं रहेंगे...उनका समय आ गया है।’’

अपने निर्वाचन क्षेत्र विजयपुरा में एक कार्यक्रम में सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए यतनाल ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान के पास येदियुरप्पा के कई विकल्प हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 से जंग में भारत निकला सबसे आगे, ठीक हुए मरीजों की संख्या विश्व में सबसे अधिक, टेस्टिंग में भी दूसरे पायदान पर.

उन्होंने कहा, ‘‘उमेश कट्टी (भाजपा विधायक) ने भी सवाल किया था कि वह (येदियुरप्पा) शिवमोगा के लिए मुख्यमंत्री हैं या समूचे कर्नाटक के लिए। अगर 125 करोड़ रुपये मुझसे वापस नहीं लिये जाते तो हमने सारी सड़कें सीमेंट की बनाने की योजना बनायी थी। लेकिन रकम वापस ले ली गयी, लेकिन मैं इसे नहीं छोडूंगा, मैं इसके लिए लड़़ रहा हूं और रकम वापस लेकर आऊंगा। ’’

येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर हालिया समय में कुछ हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि ,प्रदेश भाजपा ने येदियुरप्पा को हटाने संबंधी खबरों को खारिज किया था।

यतनाल ने कहा कि उत्तरी कर्नाटक के लोगों के समर्थन के कारण भाजपा सरकार बना सकी। उन्होंने कहा, ‘‘क्या मांड्या, चामराजनगर और कोलार जैसे दक्षिणी जिलों में उन्हें किसी ने वोट दिया। उत्तरी कर्नाटक में पार्टी को ज्यादा संख्या में सीटें मिली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा में) 95 प्रतिशत विधायक (उत्तरी कर्नाटक से) होंगे। इसलिए शीर्ष स्तर पर (भाजपा आलाकमान) को यह समझना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री के मन में विचार आया है कि (येदियुरप्पा के बाद) उनकी जगह लेने वाले उत्तरी कर्नाटक से होने चाहिए। उन्होंने कहा है कि येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री उत्तरी कर्नाटक से होंगे। इस पर फैसला लगभग हो चुका है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट