देश की खबरें | येदियुरप्पा ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह कार्यकाल पूरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह दो साल से अधिक की शेष अवधि तक पद पर बने रहेंगे, अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर इसको लेकर कोई भ्रम नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 31 दिसंबर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह दो साल से अधिक की शेष अवधि तक पद पर बने रहेंगे, अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर इसको लेकर कोई भ्रम नहीं है।

येदियुरप्पा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी के साथ पिछला एक वर्ष उनकी सरकार के लिए एक ‘‘अग्नि परीक्षा’’ जैसा था।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की इच्छा देश के विकास मानचित्र पर कर्नाटक को पहले स्थान पर ले जाने की है।

उन्होंने राज्य के सामने आई वित्तीय बाधाओं का भी उल्लेख किया।

नेतृत्व परिवर्तन और सरकार पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, "मेरी सरकार के पिछले डेढ़ साल में एक दिन के लिए भी मैंने इसकी चिंता नहीं की। मेरा ध्यान अपने काम और विकास पर केंद्रित है। इन बातों का कोई असर नहीं हुआ।"

इससे पहले भाजपा महासचिव व राज्य के प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि अगले ढाई साल तक कोई समस्या नहीं है और येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, "हमारे मंत्रियों या विधायकों और लोगों के बीच कोई भ्रम नहीं है। यदि भ्रम है, तो यह मीडिया के दोस्तों के बीच है। अगर आप सहयोग करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।"

येदियुरप्पा की आयु (77 वर्ष) को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आलाकमान आने वाले दिनों में कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव कर सकता है।

हालांकि प्रदेश भाजपा ने इस तरह की अटकलों को खारिज किया है, लेकिन पार्टी के भीतर कुछ विधायकों ने अपने बयानों से इस बात को हवा दी है।

भाजपा विधायकों के खुले तौर पर बयान देने और उनके द्वारा असहमति व्यक्त करने वाले पत्र लिखे जाने के बारे में पूछे जाने पर, येदियुरप्पा ने कहा कि इतने सारे विधायकों में से एक या दो ने कुछ बयान दिए होंगे।

उन्होंने कहा, "उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए, मैं अपने सभी विधायकों के साथ बैठक करूंगा।"

राज्य और इसकी अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, ने कहा, “हमें 25,000 से 30,000 करोड़ रुपये के वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और अगले बजट में भी हमें इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\