देश की खबरें | कर्नाटक में येदियुरप्पा ने एक दिन में दो बार किया मंत्रिमंडल में बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए सोमवार को दो बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया।

बेंगलुरु, 25 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए सोमवार को दो बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया।

इससे पहले दिन में येदियुरप्पा ने जे सी मधुस्वामी, आनंद सिंह और के. सुधाकर के विभागों में बदलाव किया था।

मधुस्वामी को दोपहर में पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था जिससे वह नाराज थे और ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह इस्तीफा दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने देर शाम उनके विभाग में परिवर्तन करते हुए लघु सिंचाई मंत्री सी पी योगीश्वरा से उनके मंत्रिमंडल को बदल दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज दूसरे दौर के फेरबदल में मधुस्वामी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह गणतंत्र दिवस के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

मंत्री के नजदीकी सूत्रों के अनुसार सोमवार को लघु सिंचाई मंत्रालय मिलने के बाद मधुस्वामी द्वारा कोई बड़ा कदम उठाने की आशंका नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\