देश की खबरें | येदियुरप्पा सर्वमान्य नेता, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करेंगे : कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सर्वमान्य नेता हैं और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

बगलकोट (कर्नाटक), 12 अप्रैल कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सर्वमान्य नेता हैं और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

एक सवाल के जवाब में कटील ने कहा, ‘‘अगले दो, ढाई साल के लिए येदियुरप्पा मुख्यमंत्री होंगे, वह हमारे सर्वमान्य नेता हैं। (नेतृत्व में) कोई बदलाव नहीं होगा।’’

कटील ने संवाददाताओं से कहा कि अगर मीडिया ऐसे किसी बदलाव के बारे में चौक-चौराहे पर बोलने वालों को अहमियत देता है, तो पार्टी इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

कुछ हलकों में अटकलें लगायी जा रही हैं कि भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा (78) की उम्र को देखते हुए आगामी दिनों में कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहा है।

प्रदेश भाजपा ने पूर्व में भी इन अटकलों को खारिज किया था। वहीं, पार्टी के ही वरिष्ठ विधायक बसन्नागौड़ा पाटिल यतनाल जैसे नेताओं के बयान से अटकलों को बल मिला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यतनाल ने नयी तारीख बताते हुए बुधवार को कहा था कि मई के बाद मुख्यमंत्री पद पर बदलाव होगा।

कटील ने मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के लिए यतनाल के बयान को प्रचार का हथकंडा बताया और मीडिया से उनसे सवाल नहीं पूछने को कहा।

कटील ने कहा कि पार्टी ने अनुशासन भंग करने के लिए यतनाल को नोटिस जारी किया और मामला अनुशासनात्मक समिति के पास है, जो इस पर विचार कर रही है और उपयुक्त फैसला करेगी।

यतनाल ने दावा किया था कि वह भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस तरह का कोई मुद्दा है तो उसके समाधान के लिए पार्टी के भीतर मंच पर सवाल उठाए जा सकते हैं लेकिन अनुशासन भंग कर सड़क पर बयानबाजी करना ठीक नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\