खेल की खबरें | श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में यासिर शाह की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यासिर पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद से अपनी फिटनेस लेकर जूझ रहे हैं। उन्होंने सात साल पहले श्रीलंका में 24 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

यासिर पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के बाद से अपनी फिटनेस लेकर जूझ रहे हैं। उन्होंने सात साल पहले श्रीलंका में 24 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

शाह ने टीम में आफ स्पिनर साजिद खान की जगह ली है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट श्रृंखला में खेले थे। पाकिस्तान ने यह श्रृंखला 0-1 से गंवाई थी।

पदार्पण का इंतजार कर रहे आलराउंडर सलमान अली आगा और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी टीम में शामिल किया गया है।

पहला टेस्ट गॉल में 16 से 20 जुलाई तक होगा जबकि कोलंबो दूसरे टेस्ट की मेजबानी 24 से 28 जुलाई तक करेगा।

पाकिस्तान की टीम छह जुलाई को श्रीलंका रवाना होगी और 11 से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवद आलम, हारिस राउफ, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें