मुंबई, 20 जून यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शनिवार को भविष्य में आने वाली फिल्मों से संबंधित अभिनेता सुशांत राजपूत के हस्ताक्षर वाले अनुबंध की प्रतियां मुंबई पुलिस को सौंपी।
गत रविवार को राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने कहा था कि मौके से उन्हें कोई सुसाइट नोट नहीं मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 18 जून को पुलिस ने वाईआरएफ को एक पत्र भेजकर अनुबंध का ब्योरा मांगा था।
जोन-9 के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, '' इसके मुताबिक, जांच अधिकारी को वाईआरएफ की ओर से अनुबंध की प्रति प्राप्त हुई है, जिस पर सुशांत राजपूत ने हस्ताक्षर किए थे।''
यह भी पढ़े | राजस्थान के निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में 2200 रुपये में होगी कोविड-19 की जांच.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें अभिनेता के परिवार के सदस्य, उनके कर्मचारी, करीबी मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा, '' उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।''
पुलिस ने कहा था कि चक्रवर्ती ने जांचकर्ताओं को बताया था कि अभिनेता ने वाईआरएफ के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर लिया था और उसे भी इस बैनर के साथ काम करने से मना किया था।
सुशांत राजपूत ने यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ''शुद्ध देसी रोमांस'' (2013) और ''डिटेक्टिव ब्योमेकेश बक्शी'' (2015) में अभिनय किया था।
इस बैनर के साथ राजपूत की तीसरी फिल्म ''पानी'' आने की संभावना थी लेकिन वाईआरएफ ने कथित तौर पर इससे हाथ पीछे खींच लिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY