खेल की खबरें | यानिक सिनर और इगा स्वियातेक अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के बाद सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और उन्होंने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दो घंटे से भी कम समय में ओ'कोनेल पर 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की।

नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के बाद सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और उन्होंने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दो घंटे से भी कम समय में ओ'कोनेल पर 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की।

अमेरिकी ओपन में 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। रूस के इस खिलाड़ी ने फ्लेवियो कोबोली को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला नूनो बोर्जेस से होगा, जिन्होंने जैकब मेन्सिक को 6-7 (5), 6-1, 3-6, 7-6 (6), 6-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और यहां 2022 की चैंपियन इगा स्वियातेक ने 25वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार चौथे वर्ष अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को भी यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-3, 6-4 से हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उनका अगला मुकाबला 2023 की फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कैरोलिना मुचोवा से होगा।

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला, ल्यूडमिला सैमसोनोवा, डायना श्नाइडर और 2018 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी भी आगे बढ़ने में सफल रही।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल करने वाले सिनर सोमवार को चौथे दौर में अमेरिका के टॉमी पॉल से भिड़ेंगे। पॉल ने कनाडाई क्वालीफायर गेब्रियल डायलो को 6-7 (5), 6-3, 6-1, 7-6 (3) से हराया।

सिनर ने अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में कहा,‘‘उसने हाल में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह कड़ी चुनौती पेश करता है। विशेषकर अमेरिका में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह कड़ा मैच होगा।’’

अल्कराज को हराने वाले वैन डे ज़ैंडस्चुल्प अपना विजय अभियान आगे नहीं बढ़ा पाए और उन्हें जैक ड्रेपर से 6-3, 6-4, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी ड्रेपर कभी भी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उनका अगला मुकाबला गैरवरीयता प्राप्त टॉमस मचाक से होगा जिन्होंने डेविड गोफिन पर 6-3, 6-1, 6-2 से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\