विदेश की खबरें | शिनजियांग नरसंहार सम्मेलन का मकसद चीन पर दबाव बढ़ाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूकैसल विश्वविद्यालय में हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ ब्रिटिश न्यायाधीश और सांसदों समेत दर्जनों वक्ता जुड़ रहे हैं। यह पहला मौका है जब शिनजियांग और नरसंहार पर इतने विशेषज्ञ इकट्ठा हो रहे हैं।

न्यूकैसल विश्वविद्यालय में हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ ब्रिटिश न्यायाधीश और सांसदों समेत दर्जनों वक्ता जुड़ रहे हैं। यह पहला मौका है जब शिनजियांग और नरसंहार पर इतने विशेषज्ञ इकट्ठा हो रहे हैं।

इस नवीनतम कदम का उद्देश्य उइगर और अन्य मुस्लिम और तुर्की मूल के अल्पसंख्यकों के अधिकारों के कथित हनन को लेकर चीन को जवाबदेह ठहराना है।

वक्ता जबरन श्रम, जबरन जन्म नियंत्रण और धार्मिक बदलावों समेत उइगरों को निशाना बनाने वाले कथित अत्याचारों के साक्ष्यों को शामिल करेंगे तथा इस कथित ज्यादती को रोकने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के लिये मजबूर करने वाले तरीकों पर चर्चा करेंगे।

उइगर अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली आयोजक जो स्मित फिनले ने कहा, “हम नहीं चाहते कि यह सिर्फ विद्वानों के मामले तक सिमट कर रह जाए- हम इन सभी लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं जिससे, चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए, उइगर लोगों के उत्पीड़न को खत्म करने के तरीकों को सोचने के लिये, उनकी विशेषज्ञता और प्रभाव को एक साथ लाया जा सके।”

उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी मानवीय आपदा है जो तेजी से बढ़ रही है। यह नरसंहार है या सांस्कृतिक नरसंहार अथवा मानवता के खिलाफ अपराध और हम उस पर कैसे मुकदमा चला सकते हैं। हम वास्तव में इस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे रोकने के लिये हम क्या कर सकते हैं।”

फिनले ने कहा कि शिक्षाविद एड्रियन ज़ेनज़, जिनके उइगर महिलाओं के बीच जबरन नसबंदी पर शोध ने इस मुद्दे पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया, वो आधिकारिक दस्तावेज पेश करेंगे जो दावा करते हैं कि बीजिंग उइगर आबादी को जबरन कम करना चाहता है।

चीनी अधिकारी नरसंहार और अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को निराधार बताकर खारिज करते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\