खेल की खबरें | डब्ल्यूटीटी टीम चैम्पियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीम प्री क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरमीत देसाई के निर्णायक पांचवां मैच जीतने से भारतीय पुरुष टीम बुधवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी जबकि महिला टीम ने 3-0 की आसान जीत से विश्व टेबल टेनिस टीम चैम्पियनशिप के अंतिम 16 चरण में प्रवेश किया।

बुसान (दक्षिण कोरिया), 21 फरवरी हरमीत देसाई के निर्णायक पांचवां मैच जीतने से भारतीय पुरुष टीम बुधवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी जबकि महिला टीम ने 3-0 की आसान जीत से विश्व टेबल टेनिस टीम चैम्पियनशिप के अंतिम 16 चरण में प्रवेश किया।

पुरुष टीम को कजाखस्तान को 3-2 से हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन महिला टीम ने इटली को आसानी से 3-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पुरुष टीम अब मजबूत दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि महिला टीम का सामना बुधवार को चीनी ताइपे से होगा।

हरमीत पहले मैच में किरिल गेरासिमेंको से 2-3 से हार गये जिसके बाद सीनियर साथी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल ने अलान कुरमांगालियेव से दो गेम पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से हराकर भारत को बराबरी पर ला दिया।

जी साथियान ने फिर 3-1 की आसान जीत से भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

शरत कमल हालांकि अपना दूसरा एकल मैच में किरिल से 1-3 से हार गये।

निर्णायक मैच में हरमीत ने संयम बनाये रखा और 3-1 की जीत से पुरुष टीम को प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया।

महिला वर्ग में श्रीजा अकुला ने निकोलेटा स्टेफानोवा को 3-0 से, मनिकिा बत्रा ने जियोर्जिया पिकोलीन को 3-0 से और अयहिका मुखर्जी ने गाइया मोनाफार्डिनी को 3-1 से हरा दिया जिससे टीम ने अंतिम 16 में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड