देश की खबरें | पहलवानों ने भविष्य की रणनीति तय करने के लिए दो समितियों का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी लड़ाई में भविष्य की रणनीति पर सलाह देने के लिए दो समितियों का गठन किया।

नयी दिल्ली, पांच मई विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी लड़ाई में भविष्य की रणनीति पर सलाह देने के लिए दो समितियों का गठन किया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा उनकी याचिका पर कार्यवाही बंद करने के बाद पहलवानों ने अपने अगले कदम पर विचार करना शुरू कर दिया। इस बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनसे मौजूदा तंत्र और प्रणाली पर विश्वास रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि जांच से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

बजरंग पूनिया ने यहां कहा, ‘‘विनेश (फोगाट) कानूनी टीम के साथ इस पर चर्चा कर रही है। हम इस मामले पर कल सूचित करेंगे। आज हमने दो समिति बनाई इसमें एक 31 सदस्यीय समिति है और दूसरी नौ सदस्यीय है।’’

हमारी 31 सदस्यीय समिति में खाप पंचायत, किसान एवं महिला संगठन से जुड़े लोग हैं जबकि नौ सदस्यीय समिति कुश्ती से जुड़े फैसले करेगी।’’

बजरंग ने कहा, ‘‘मैं खेल मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे आएं और सच्चाई का साथ दे।’’

ओलंपिक पदक जीतने वाले इस पहलवान ने कहा, ‘‘ हम शायद न्यायालय जाकर अपनी लड़ाई फिर से शुरू करेंगे. यह लड़ाई तीन पहलवानों तक ही सीमित नहीं है।’’

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल पर और अधिक पहलवानों के प्रवेश को रोक दिया गया है जिसके कारण विरोध प्रदर्शन के 13वें दिन कुछ ही किसान पीड़ित पहलवानों को अपना समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंच सके। शुक्रवार को यहां पहले कर तरह गहमा-गहमी कम दिखी।

इस दौरान हालांकि कुछ राजनीतिक और किसान नेताओं ने पहलवानों से मुलाकात की। इसमें कांग्रेस की कुमारी शैलजा, किरण चौधरी और अनिल कुमार ने पहलवानों को अपना समर्थन दिया।

बजरंग ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि हम जेल में हैं। हर तरफ ‘बेरिकेड्स’ लगे हैं। पुलिस भी हमारे समर्थकों को गुमराह कर रही है। हमारे कई समर्थक दिल्ली की सीमा के पास बैठे है।’’

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग ने इससे पहले पीटीआई- से कहा, ‘‘ हमारी कानूनी टीम और सलाहकार अगले कदम पर चर्चा कर रहे हैं। किसी चीज को अंतिम रूप देने के बाद हम आपको बताएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\