Nokia इंडिया के अधिकारी का दावा, दुनिया में सबसे तेजी से 5G की शुरुआत भारत में होगी

मोबाइल विनिर्माता कंपनी नोकिया इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दुनिया में 5जी की सबसे तेजी से शुरुआत भारत में होगी और सरकार के समर्थन से अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं की यह सबसे बड़ी सफलता भी होगी

सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली: मोबाइल विनिर्माता कंपनी नोकिया इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दुनिया में 5जी (5G) की सबसे तेजी से शुरुआत भारत में होगी और सरकार के समर्थन से अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं की यह सबसे बड़ी सफलता भी होगी. ‘फॉरेन कॉरस्पोनडेंट क्लब’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नोकिया इंडिया के विपणन एवं कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में पड़ोसी देशों के ‘उपकरणों का पैठ’ बनाना चिंता का विषय है.

मारवाह ने कहा, ‘‘हमारे पास 5जी के लिए परिवेश तैयार है। भारत में 10 फीसदी स्मार्टफोन 5जी के अनुकूल हैं. 5जी की सबसे तेज गति से शुरुआत भारत में होगी और यह 4जी की शुरुआत की तुलना में कम से कम तीन गुना तेजी से होगी. अगले कुछ वर्षों में पूरे देश में 5जी सेवा शुरू हो जाएगी. दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने इसके लिए दिसंबर 2023 और भारती एयरटेल ने मार्च 2024 की समयसीमा तय की है. यह भी पढ़े: Jio ने दिया यूजर्स को झटका, 5G सर्विस शुरू होते ही Disney+Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले 12 रिचार्ज प्लान किए बंद

मारवाह ने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) की वजह से देश में दूरसंचार विनिर्माण को भी बढ़ावा मिला है. उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में और विशेषकर दूरसंचार में विनिर्माण बहुत सकारात्मक तरीके से हो रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस वक्त एकमात्र चुनौती सेमीकंडक्टर की उपलब्धता की है. मारवाह ने कहा, ‘‘हम जो भी विनिर्माण करते हैं उसमें से 60-80 फीसदी वस्तुओं में सेमीकंडक्टर की जरूरत होती है. इस क्षेत्र में हमें अभी काम करने की जरूरत है। दूरसंचार क्षेत्र में पड़ोसी देशों से अब भी उपकरणों की एक तरह से घुसपैठ हो रही है इसलिए हमें और सतर्क होने की जरूरत है.

दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक (नीति) वाईजीएससी किशोर बाबू ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में 5जी को अपनाना और क्रियान्वित करना अधिक विविधतापूर्ण रहने का अनुमान है.

टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (टीएसएससी) में मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद बाली ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र में लगभग 25 लाख लोगों को उपयुक्त कौशल से लैस करना होगा, इसके अलावा अगले कुछ वर्षों में कम से कम एक लाख टेक्निशियन और इंजीनियरों की जरूरत होगी जिन्हें विशेषतौर पर 5जी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त हो.

उन्होंने कहा कि टीएसएससी उद्योग की आवश्यकता को पूरा करने के मकसद से लोगों को प्रशिक्षित करने के लिये सभी पाठ्यक्रम और डिजिटल सामग्री भी विकसित कर रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\