खेल की खबरें | विश्व रैपिड शतरंज : हम्पी संयुक्त दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धीमी शुरूआत के बाद वापसी करते हुए गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ छह अंक लेकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।

वारसॉ (पोलैंड), 28 दिसंबर धीमी शुरूआत के बाद वापसी करते हुए गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ छह अंक लेकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।

हम्पी ने लगातार तीन जीत दर्ज की और आठवें दौर में पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेला । अब रैपिड वर्ग के आखिरी दिन उनका सामना अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक से होगा ।

हम्पी ने चेक गणराज्य की जूलिया मोवसेसियान, जर्मनी की मार्ता मिशना और यूनान की एकातेरिनी पावलिदोउ को हराया ।

भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली 5 . 5 अंक लेकर 12वें स्थान पर है जबकि पद्मिनी राउत पांच अंक के साथ 23वें स्थान पर है । वैशाली ने उक्रेन की इन्ना गोपानेंको को मात दी और राउत ने रूस की बायरा कोवानोवा को हराया ।

ओपन वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन शीर्ष पर हैं ।रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक, इयान नेपोम्नियाश्चि और उजबेकिस्तान के 17 वर्ष के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक पीछे हैं ।

भारतीयों में मित्राभा गुहा और डी गुकेश क्रमश: 22वें और 23वें स्थान पर हैं ।

गुकेश ने यूनान के निकोलस टी को और फिर आर्मेनिया के टी पेत्रोसियान को हराया । वहीं गुहा ने रूस के अलेक्जेंडर प्रेडके को हराया और सर्जेंइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू