देश की खबरें | दिल्ली में गोलीबारी के आरोप में विश्व अंतर विद्यालयी रस्सी कूद प्रतियोगिता विजेता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में विश्व अंतर-विद्यालयी रस्सी कूद प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जून पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में विश्व अंतर-विद्यालयी रस्सी कूद प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन गार्डन निवासी पंकज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने दुबई में 2019 विश्व अंतर विद्यालयी रस्सी कूद चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

उन्होंने बताया कि बुरी संगत के कारण वह अपराध में शामिल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच मई की रात करीब 10 बजे पुलिस को भगवती गार्डन एक्सटेंशन के एक घर पर बाइक सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि मकान मालिक बीना के बयान पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और हमलावरों की पहचान पंकज और राहुल तिवारी के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, "आठ जून को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली और पंकज को पॉसवाल चौक, मोहन गार्डन से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए।"

पुलिस ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि पंकज ने पुलिस को बताया कि वह एक पेशेवर रस्सी कूद खिलाड़ी है और उसने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं, जिसमें कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।

डीसीपी ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसका निखिल नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। बीना के बेटे गौतम ने निखिल का साथ दिया था।

डीसीपी ने बताया कि पंकज ने गौतम को डराने के लिए कथित तौर पर उसके घर पर गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस