विदेश की खबरें | विश्व समुदाय को अफगानिस्तान पर लगाई गई पारगमन रोक हटानी चाहिए: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि विश्व समुदाय को अफगानिस्तान पर थोपे गए सभी पारगमन अवरोधक हटाने के लिए काम करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि युद्ध से जर्जर यह देश द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के तहत अपने अधिकार इस्तेमाल कर सके।

संयुक्त राष्ट्र, 11 दिसंबर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि विश्व समुदाय को अफगानिस्तान पर थोपे गए सभी पारगमन अवरोधक हटाने के लिए काम करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि युद्ध से जर्जर यह देश द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के तहत अपने अधिकार इस्तेमाल कर सके।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि नागराज नायडू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अफगानिस्तान को लेकर पेश प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की समृद्ध भविष्य के लिए जरूरी है कि उसकी पहुंच समुद्र मार्ग तक हो।

यह भी पढ़े | स्पुतनिक वैक्सीन के लिए अर्जेंटीना ने किया रूस से समझौता.

नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान पर लगाए गए कृत्रिम पारगमन अवरोधकों को हटाने के लिए काम करना चाहिए और द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के तहत अफगानिस्तान को मिले पारगमन अधिकार की गारंटी को सुनिश्चित करना चाहिए। हम प्रसन्न हैं कि जो प्रस्ताव हमारे समक्ष पेश किया गया है उसमें ऐसा करने की बात कही गई है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों के किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: इटली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,999 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 1.78 लाख के पार.

नायडू ने कहा कि यह सुनिश्चित करना अहम है कि आतंकवादी समूह अफगानिस्तान का इस्तेमाल दूसरे देशों पर हमले या धमकी देने के लिए नहीं करें। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह सुनिश्चित करना भी अहम कि सभी देश आतंकवादी समूहों को पनाहगाह और उन्हें अपनी गतिविधियां करने की इजाजत नहीं दें। उन्हें आतंकवादियों की भर्ती करने से रोकें और वित्त पोषण, सामग्री या राजनीतिक समर्थन रोकें और जो ऐसा करते हैं उन्हें जिम्मेदार ठहराए।

उल्लेखनीय है कि 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 130 से ‘ अफगानिस्तान में स्थिति’’ नाम के प्रस्ताव को स्वीकार किया। इस प्रस्ताव के विरोध में रूस ने मतदान किया जबकि बेलारूस, चीन और पाकिस्तान अनुपस्थित रहे।

भारत इस प्रस्ताव का सह प्रायोजक था।

भारत ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर हिंसा पर चिंता जताई और इन घटनाओं की कड़ी निंदा की।

नायडू ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों की हिंसा से अफगानिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता को उत्पन्न हो रहे खतरे का सामना किया जाए। शांति प्रक्रिया और हिंसा साथ-साथ नहीं चल सकती और हम तुंरत विस्तृत संघर्ष विराम का आह्वान करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड