खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप: मंगोलियाई पहलवान के खिलाफ 0-7 से हारी विनेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार की चैंपियन विनेश फोगाट मंगलवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन दौर में मंगोलिया की खुलान बटखुयाग को चुनौती देने में नाकाम रही और 0-7 की शिकस्त के साथ उलटफेर का शिकार हो गई।

बेलग्राद, 13 सितंबर राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार की चैंपियन विनेश फोगाट मंगलवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन दौर में मंगोलिया की खुलान बटखुयाग को चुनौती देने में नाकाम रही और 0-7 की शिकस्त के साथ उलटफेर का शिकार हो गई।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 12 पदक जीतने के शानदार प्रदर्शन के दौरान सोने का तमगा अपने नाम करने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त विनेश थकी हुई नजर आई। एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता के खिलाफ महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग में अंतिम सेकेंडों में विनेश संतुलन खो बैठी जिसका फायदा उठाकर विरोधी ने उन्हें चित्त कर दिया।

बटखुयाग ने पहले दौर के बाद 3-0 की बढ़त ले ली और विश्व चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता को अंतिम सेकेंड में मैट पर पीठ के बल पटककर चार अंक हासिल किए और दबदबे वाली जीत हासिल की।

गौरतलब है कि चयन ट्रायल में विनेश के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली भारतीय जूनियर पहलवान अंतिम ने पिछले महीने की शुरुआत में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में मंगोलियाई पहलवान को हराया था।

पूर्व रजत पदक विजेता अंशु मलिक की गैरमौजूदगी में विनेश पदक की प्रबल दावेदार थी क्योंकि गत चैंपियन जापान की अकारी फुजिनामी के चोट के कारण हटने के बाद उन्हें अनुकूल ड्रॉ मिला था। हालांकि वह क्वालीफिकेशन में बाहर हो गई।

भारत के हाथ और निराशा लगी जब नीलम सिरोही दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रोमानिया की एमीलिया एलीना वुक के खिलाफ 50 किग्रा वर्ग में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-10 से हार गई।

घुटने पर काफी अधिक पट्टी बांधकर खेल रही फ्रांसीसी पहलवान कौंबा लारोक ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर शेफाली को हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\