खेल की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप: गत चैम्पियन को पटखनी देने के बाद अंतिम आठ में हारे रविदंर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उनके अलावा भारत के तीन अन्य पहलवान यश तुनीर (74 किग्रा), संदीप मान (86 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

उनके अलावा भारत के तीन अन्य पहलवान यश तुनीर (74 किग्रा), संदीप मान (86 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

अगस्त में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले रविन्द्र ने अपने तीनों मुकाबलों में कड़ी चुनौती पेश की।

रविंदर ने कोरिया के किम सुंगवोन पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ शुरुआत की और फिर 2019 विश्व चैंपियन लोमताद्जे को हराकर उलटफेर किया। जिसमें जोर्जिया के लोमताद्जे भारतीय पहलवान के खिलाफ जल्दी हार मान गये।

पहले पीरियड में दोनों पहलवानों के नाम एक-एक अंक था लेकिन इसके बाद लोमताद्जे थकान में दिखने लगे। रविन्द्र ने इसका फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को और  बढ़ाया।

वह हालांकि अगले मुकाबले में अमेरिका के पहलवान डैटन डुएन फिक्स से हार गये।

यश को 74 किग्रा वर्ग में रूस के तिमुर बिझोएव ने 7-0 से हराया जबकि 125 किग्रा वर्ग में अनिरुद्ध को मिस्र के हेमिदा यौस्सिफ ने 9-3 से मात दी।

राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप मान (86 किग्रा) ने कोरिया के किम ग्वानुक को कड़ी टक्कर दी लेकिन 4-5 से हार गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\