देश की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: परवीन आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की परवीन (63 किग्रा) ने बुधवार को इस्तांबुल में आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में युक्रेन की मारिया बोवा को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

नयी दिल्ली, 11 मई भारत की परवीन (63 किग्रा) ने बुधवार को इस्तांबुल में आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में युक्रेन की मारिया बोवा को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

हरियाणा की 22 साल की परवीन ने अपने से 12 साल सीनियर अनुभवी मुक्केबाज मारिया को लाइट वेल्टर वेट वर्ग के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले में हराया।

वर्ष 2017 की युवा राष्ट्रीय चैंपियन परवीन ने आक्रामक शुरुआात की लेकिन मारिया ने पहले दौर में उन्हें पछाड़ दिया।

परवीन ने हालांकि दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उन्होंने युक्रेन की 34 साल की मुक्केबाज पर जमकर मुक्के बरसाए और मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ दिया।

परवीन प्री क्वार्टर फाइनल में रविवार को अमेरिका की पूर्व युवा ओलंपिक चैंपियन जजाइरा गोंजालेज से भिड़ेंगी।

आज ही निकहत जरीन (52 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा) और स्वीटी (75 किग्रा) भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now