खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के हुसामुद्दीन प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ताशकंद, पांच मई एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अंतिम 32 मुकाबले में हुसामुद्दीन ने चीन के ल्यु पिंग को हराया। भारतीय मुक्केबाज ने पहले दौर में ही अपनी मूवमेंट और ताकतवर मुक्कों से दबदबा बनाया और इसे अंत तक कायम रखते हुए 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।

हुसामुद्दीन रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल में रूस के सेविन एडवर्ड से भिड़ेंगे।

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष को हालांकि दो बार के ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के आर्लेन लोपेज के खिलाफ रिव्यु (फैसली की समीक्षा) के बाद 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। लोपेज ने पहला दौरा जीता लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने अगला दौर जीत लिया।

अंतिम दौर में करीबी मुकाबला देखने को मिला लेकिन क्यूबा के मुक्केबाज ने बाजी मार ली।

शुक्रवार को ही नवीन (92 किग्रा) की भिड़ंत कोरिया के जियोंग जेई मिन से होगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में कई ओलंपिक पदक विजेताओं सहित 107 देशों के 538 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान