खेल की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : अनुभवी शिवा थापा और पदार्पण कर रहे आकाश ने जीत से किया अगाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) ने मंगलवार को यहां अपने शुरुआती मुकाबले में कीनिया के विक्टर नियाडेरा को हराकर एआईबीए (अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ) विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

बेलग्रेड, 26 अक्टूबर पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) ने मंगलवार को यहां अपने शुरुआती मुकाबले में कीनिया के विक्टर नियाडेरा को हराकर एआईबीए (अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ) विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थापा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। इस भारतीय ने मुकाबले के दौरान अपने छोटे कद को बाधा नहीं बनने दी और नियाडेरा पर दमदार जवाबी हमले किये।

असम के मुक्केबाज ने 2015 में इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। अंतिम 32 दौर में उनका सामना सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगा। यह मैच 30 अक्टूबर से खेला जायेगा।

इससे पहले सोमवार रात को पदार्पण कर रहे आकाश सांगवान (67 किग्रा) ने तुर्की के फुरकान एडम पर 5-0 की आसान जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सांगवान का अगला मुकाबला जर्मनी के डेनियल क्रोटर से होगा जिन्हें पहले दौर में बाइ मिली है। कल रात खेले गये मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने शुरू से एडम पर दबदबा बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।

पदार्पण कर रहे एक अन्य खिलाड़ी रोहित मोर (57 किग्रा) ने इक्वाडोर के जीन कैसेडो को 5-0 से हराया था। उनका अगला मुकाबला बोस्निया हर्जेगोविना के एलन राहिमिच से होगा।

एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) और सचिन कुमार (80 किग्रा) को पहले दौर में बाइ मिली है।

सचिन 30 अक्टूबर को दूसरे दौर में अमेरिका के रॉबी गोंजालेज जबकि संजीत 29 अक्टूबर को रूस के आंद्रे स्तोस्की से भिड़ेंगे।

इस चैंपियनशिप में 100 देशों के 600 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। कुछ भार वर्गों में मुक्केबाजों को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये कम से कम तीन मुकाबले जीतने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी