देश की खबरें | भारत को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने दूंगी : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी।

कोलकाता, 16 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा दल ने दावा किया है कि दक्षिण कोलकाता स्थित भवानीपुर विधानसभा सीट से अगर तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो यह पाकिस्तान बन जाएगा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा विभाजन की राजनीति करती है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं।

बनर्जी ने प्रचार के दौरान कहा, ‘‘मैं भाजपा की नीतियां और राजनीति पसंद नहीं करती। वे लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं। नंदीग्राम में उन्होंने कहा था कि यह पाकिस्तान बन जाएगा (अगर टीएमसी जीतती है)। भवानीपुर में भी वे कह रहे हैं कि यह पाकिस्तान बन जाएगा। यह शर्मनाक है।’’

इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें उपचुनाव में जीतना जरूरी है।

इलाके के मतदाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि मेरा देश मजबूत बने और पूरी ताकत से मैं अपनी मातृभूमि की रक्षा करूंगी। हम नहीं चाहते कि भारत एक और तालिबान (शासित देश) बने। मैं कभी भी अपने देश को पाकिस्तान नहीं बनने दूंगी।’’

इलाके में हाल में एक मस्जिद में जाने पर आपत्ति जताने के लिए राज्य भाजपा नेतृत्व की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा दल को उनके गुरुद्वारा जाने से भी समस्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक मस्जिद में गई, मैं गुरुद्वारा में भी गई, और भाजपा को दोनों से समस्या है। मैं राजनीति में धर्म नहीं लाती, जबकि भाजपा के नेता केवल विभाजन की राजनीति की समझते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी