खेल की खबरें | यात्रा प्रतिबंध से खिलाड़ियों को छूट की मांग नहीं करेगा सीए पर खिलाड़ियों की वापसी के लिए काम करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को कहा कि भारत से उड़ानों पर लगाए सरकार के यात्रा प्रतिबंध से वह छूट नहीं मांगेगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगा कि देश के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबन के बाद सुरक्षित स्वदेश लौट सकें।

मेलबर्न, चार मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को कहा कि भारत से उड़ानों पर लगाए सरकार के यात्रा प्रतिबंध से वह छूट नहीं मांगेगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगा कि देश के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबन के बाद सुरक्षित स्वदेश लौट सकें।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड संक्रमण के कई मामले आने के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया जिसके बाद सीए और आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) ने संयुक्त बयान में कहा कि वे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाएंगे।

संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘सीए और सीएसए कम से कम 15 मई तक भारत से यात्रा रोकने के आस्ट्रेलिया सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं और कोई छूट नहीं मांगेंगे। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘सीए बीसीसीआई के सीधे संपर्क में है और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और कमेंटेटरों की आस्ट्रेलिया में वापसी सुनिश्चित करने के लिए योजना पर काम कर रहे हैं।’’

आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा है कि बीसीसीआई विदेशी खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी का तरीका ढूंढ लेगा। सीए ने प्रयास और सहयोग के लिए भारतीय बोर्ड को धन्यवाद दिया।

बयान में कहा गया, ‘‘सीए और एसीए समझते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का बीसीसीआई का फैसला सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में सभी प्रतिभागियों की सुरक्षित वापसी के प्रयास और सहयोग के लिए सीए और एसीए बीसीसीआई को धन्यवाद देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू