देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा ने हाथरस दुष्कर्म कांड और हत्या के खिलाफ रैली निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा।

पार्टी की महिला इकाई ने शहर में घटना के खिलाफ रैली निकाली और केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Dies: केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन, मंझे हुए राजनेता देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया है काम, जानें उनका राजनीतिक सफर.

रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा शासित राज्यों में दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘बढ़ रहे हमलों’ को रोकने में कथित तौर पर असफल होने पर पार्टी की निंदा की और कहा कि केंद्र ने हाल के महीनों में ऐसी घटनाओं पर कथित तौर पर चुप्पी साध ली है।

तृणमूल कांग्रेस महिला शाखा की रैली दक्षिण कोलकाता के यादवपुर से लेकर गोलपार्क तक निकली।

यह भी पढ़े | Coast Guards Rescued 6 Fishermen: तमिलनाडु में तटरक्षकों ने 6 मछुआरों की बचाई जान, डूबती नाव की मरम्मत भी कीड.

इसी तरह का प्रदर्शन पार्टी की महिला इकाई ने मंगलवार को भी किया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं थी।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं और दलितों पर होने वाले हमलों में कोई कमी नहीं आई है। वहीं, भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैला रही है।

दिन में भाजपा के राज्य सचिवालय तक निकाले गए मार्च का संदर्भ देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहता है, लेकिन देखिए वे (भाजपा)कैसे पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है।’’

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की रैली में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘‘मैं भी दलित’’ लिखी हुई तख्तियां अपने हाथों में ली हुई थीं जबकि कुछ माला के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। ’’

इसी तरह की रैली पार्टी की महिला इकाई द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में भी निकाली गई।

गौरतलब है कि हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती से हुए कथित दुष्कर्म के खिलाफ देशभर में फैले आक्रोश के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू की थी।

बनर्जी तृणमूल कांग्रेस द्वारा शनिवार को निकाली गई पहली विरोध रैली में स्वयं शामिल हुईं और भाजपा को देश की सबसे बड़ी महामारी करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\