खेल की खबरें | महिला टी20 विश्व कप : गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां मुश्किल हालात से उबरते हुए महिला टी20 विश्व कप अभियान के अपने पहले मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।

शारजाह, पांच अक्टूबर गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां मुश्किल हालात से उबरते हुए महिला टी20 विश्व कप अभियान के अपने पहले मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज मेगान शट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को सात विकेट पर 93 रन ही बनाने दिये।

जीत के लिए इस 94 रन के मामूली लक्ष्य के सामने आस्ट्रेलिया का स्कोर पावरप्ले के अंत में तीन विकेट पर 35 रन हो गया था। कप्तान एलिसा हीली (04), जॉर्जिया वेयरहम (03) और एलिस पेरी (17) के विकेट जल्दी गिर गए।

लेकिन बेथ मूनी (नाबाद 43) और एशले गार्डनर (12) के बीच 43 रन की साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने 34 गेंद रहते जीत दर्ज की। टीम ने 14.2 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को काफी संघर्ष करना पड़ा जिसमें उसके लिए नीलक्षिका सिल्वा नाबाद 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 93 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की पूरी पारी में सिर्फ चार चौके लगे।

मेगान ने 12 रन देकर तीन विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल के टी20 विश्व कप के सभी चरणों में 43 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

श्रीलंकाई टीम सातवें ओवर में तीन विकेट पर 25 रन बनाकर जूझ रही थी और 10 ओवर बाद उसका स्कोर तीन विकेट पर 43 रन था।

दिलचस्प बात यह है कि आस्ट्रेलियाई टीम ने 13 अतिरिक्त गेंदें भी फेंकी, जिसमें पांच नो-बॉल शामिल थीं।

यह टूर्नामेंट में श्रीलंका की दूसरी हार है। इससे पहले गुरुवार को उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस