छत्तीसगढ़: महिला आरक्षण विधेयक भाजपा का 'जुमला': कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक 'जुमला' है क्योंकि भाजपा सोचती है कि लोग उसे वोट देंगे और कुछ समय बाद पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों को भूल जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक वर्ष 2034 तक लागू नहीं होगा।

Mallikarjun Kharge | Photo: ANI

रायपुर, 28 सितंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक एक 'जुमला' है क्योंकि भाजपा सोचती है कि लोग उसे वोट देंगे और कुछ समय बाद पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों को भूल जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक वर्ष 2034 तक लागू नहीं होगा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 साल में वह नहीं कर सकी जो सत्ताधारी दल कांग्रेस ने राज्य में पांच साल में किया है.

उन्होंने कहा, ''छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों के हित में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों को देखकर भाजपा आश्चर्यचकित हो गई होगी.'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''महिला आरक्षण विधेयक, जो हाल ही में संसद में पारित हुआ, कोई नई बात नहीं है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए संविधान में 73वां और 74वां संशोधन का मार्ग प्रशस्त किया था.'' उन्होंने कहा, "महिला आरक्षण विधेयक भी एक 'जुमला' है क्योंकि वे (भाजपा) सोचते हैं कि लोग उन्हें वोट देते हैं और कुछ समय बाद उनके द्वारा किए गए वादों को भूल जाते हैं."

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीट आरक्षित करने का लक्ष्य रखने वाला यह विधेयक 2034 तक लागू नहीं होगा. खरगे ने कहा कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनगणना चाहती है क्योंकि इससे विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिसके आधार पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे. उन्होंने कहा, ''हमने संसद में भी कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक के भीतर ओबीसी को कोटा मिलना चाहिए.''

खरगे ने कहा कि भाजपा गरीबों को तबाह कर रही है और अमीरों को बढ़ावा दे रही है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पांच प्रतिशत लोगों के पास देश की 62 प्रतिशत संपत्ति है, जबकि 50 प्रतिशत लोगों के पास केवल तीन प्रतिशत संपत्ति है. उन्होंने भाजपा पर संविधान को नष्ट करने और उसके स्थान पर दूसरा संविधान लागू करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया. खरगे ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी का समर्थन करना होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी