खेल की खबरें | महिला वनडे: नगालैंड 17 रन पर सिमटा, मुंबई ने चार गेंद में लक्ष्य हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नगालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंदौर, 17 मार्च घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नगालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह मुकाबला यहां मौजूदा महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए।

नगालैंड का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई।

नगालैंड की चार शीर्ष बल्लेबाज किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गई।

नगालैंड की कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही।

सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एक जबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए।

मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\