देश की खबरें | महिला आईपीएल होगा लेकिन मजबूत घरेलू ढांचा होना अधिक महत्वपूर्ण: करीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मांग तेज हो रही है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में महिला क्रिकेट के पूर्व प्रमुख सबा करीम का मानना है कि मजबूत घरेलू ढांचा अधिक महत्वपूर्ण है जिसमें कई दिन के लाल गेंद के क्रिकेट को बहाल करना भी शामिल है।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मांग तेज हो रही है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में महिला क्रिकेट के पूर्व प्रमुख सबा करीम का मानना है कि मजबूत घरेलू ढांचा अधिक महत्वपूर्ण है जिसमें कई दिन के लाल गेंद के क्रिकेट को बहाल करना भी शामिल है।

बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक के रूप में महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल चुके पूर्व भारतीय विकेटकीपर करीम ने कहा कि बोर्ड अंतत: महिला आईपीएल का आयोजन करेगा लेकिन शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया और रिचा घोष जैसी और प्रतिभाओं को तलाशने के लिए मजबूत घरेलू ढांचे की जरूरत है।

महिला आईपीएल के आयोजन के खिलाफ एक तर्क यह भी है कि घरेलू स्तर पर चुनने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं।

करीम ने कहा, ‘‘भविष्य में हां, बीसीसीआई महिला आईपीएल के आयोजन पर गौर करेगा लेकिन मेरा यह भी मानना है कि बेहद मजबूत घरेलू ढांचा होना अधिक महत्वपूर्ण है जिससे कि युवा प्रतिभाएं सामने आती रहें जो उस स्तर पर खेल पाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि पुरुष आईपीएल क्यों सफल है क्योंकि जो ढांचा मौजूद है, घरेलू स्तर से जिस तरह की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। और मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट के लिए भी इसी तरह की चीज की जरूरत है।’’

करीम ने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला के बाद भारत की सात खिलाड़ी महिला बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगी।

महिला घरेलू क्रिकेट में 2018 से लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेला गया है लेकिन भारत के टेस्ट क्रिकेट बहाल करने के बाद करीम का मानना है कि कई दिनों के प्रारूप के मैचों की वापसी समझदारी भरा कदम होगा।

प्रसारणकर्ता सोनी द्वारा आयोजित आनलाइन बातचीत के दौरान करीम ने कहा, ‘‘इसी तरह आगे बढ़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए सही समय चुनना बड़ी चुनौती होगी। पर्याप्त तैयारी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जिससे कि उपलब्ध समय में महिलाओं के लिए कई दिनों के मैचों का आयोजन हो सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में सत्र सितंबर के मध्य से पहले शुरू नहीं हो सकता और आपको मार्च या अप्रैल में सत्र खत्म करना ही होगा। इसलिए कुछ अड़चनें हैं लेकिन मुझे यकीन हैं कि सभी राज्य इकाइयां इसका आयोजन कर सकती हैं। ’’

करीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भारत की 2-1 की जीत की भविष्यवाणी की। वह साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर को फॉर्म में लौटते हुए देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हरमन फॉर्म हासिल करें। कप्तान होने के नाते आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि आप टीम में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं और टीम आपसे नियमित रूप से उम्मीद करती है कि आप मैच विजयी प्रदर्शन करो।’’

करीम ने कहा, ‘‘हमने देखना है कि स्मृति और शेफाली शीर्ष क्रम में क्या कर सकती हैं। मुझे यकीन है कि वे भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे लेकिन बीच के ओवरों में और अंतिम ओवरों में आपको भारत के लिए हरमन से नियमित तौर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ’’

करीम ने साथ ही कहा कि टीम का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मृति को भविष्य में भारतीय कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन अभी मिताली राज और हरमनप्रीत के होते बदलाव की जरूरत नहीं है। मिताली एकदिवसीय और टेस्ट टीम जबकि हरमनप्रीत टी20 टीम की कप्तान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\