खेल की खबरें | महिला एफआईएच प्रो लीग : दीपिका के गोल से भारत ने जर्मनी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार ड्रैग फ्लिकर दीपिका के गोल की मदद से भारत ने एफआईएच महिला प्रो लीग हॉकी मैच में शनिवार को जर्मनी को रिटर्न चरण में 1 . 0 से हराया ।

भुवनेश्वर, 22 फरवरी स्टार ड्रैग फ्लिकर दीपिका के गोल की मदद से भारत ने एफआईएच महिला प्रो लीग हॉकी मैच में शनिवार को जर्मनी को रिटर्न चरण में 1 . 0 से हराया ।

दीपिका ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा ।

जर्मनी ने शुक्रवार को भारत को 4 . 0 से हराया था ।

भारत को अब 24 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है ।

पिछले मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार शुरूआत की । कप्तान सलीमा टेटे ने बायें फ्लैंक से सुनेलिटा टोप्पो के पास पर अच्छा प्रयास किया लेकिन गोल में नहीं बदल सकी ।

आक्रामक खेल का फायदा भारत को जल्दी ही मिला और 12वें मिनट में नेहा ने पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिसे दीपिका ने गोल में बदला । यह दीपिका का 26वां अंतरराष्ट्रीय गोल था ।

भारतीयों ने तेज रफ्तार हॉकी से जर्मन टीम पर दबाव बनाये रखा । पहले दो क्वार्टर में दीपिका ने शानदार खेल दिखाते हुए कोच हरेंद्र सिंह के भरोसे को सही साबित कर दिखाया ।

भारत को 31वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका का शॉट दाहिने पोस्ट से टकरा गया ।

इसके बाद जर्मन टीम ने जवाबी हमले में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका। चौथे क्वार्टर में जर्मनी को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर बिछू देवी खारीबम ने शानदार बचाव किया ।

जर्मनी को आखिरी सीटी बजने से सात मिनट पहले बराबरी का फिर मौका मिला लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर लीना मिचील का शॉट बाहर से निकल गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\