देश की खबरें | महिला आयोग की टीम ने मुंबई बलात्कार पीड़िता के परिवार से भेंट की, अपराध स्थल का किया निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम ने रविवार को मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार व क्रूरता की शिकार हुई 34 वर्षीय महिला के परिजन से मुलाकात की और अपराध स्थल के साथ ही उस अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जहां महिला का इलाज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम ने रविवार को मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार व क्रूरता की शिकार हुई 34 वर्षीय महिला के परिजन से मुलाकात की और अपराध स्थल के साथ ही उस अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जहां महिला का इलाज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने पहले बताया था कि मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में एक टेम्पो के भीतर शुक्रवार तड़के महिला के साथ बलात्कार और क्रूरता हुई। उसकी शनिवार तड़के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मुंबई में हुई दुष्कर्म की यह घटना ने 2012 दिल्ली में चलती बस में हुई ‘निर्भया’ सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिला रही है। घटना के कुछ घंटे के बाद ही गिरफ्तार 45 वर्षीय संदिग्ध के खिलाफ दर्ज मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, महिला आयोग की चार-पांच सदस्य रविवार को पहले साकीनाका इलाके में स्थित महिला के घर गईं और उसके परिवार के सदस्यों से मिलीं। टीम वहां से मौका-ए-वारदात पर गयी जहां टेम्पो के भीतर यह क्रूर घटना हुई थी। इसके बाद टीम मामले की जानकारी लेने के लिए साकीनाका पुलिस थाना गई।

अधिकारी ने बताया कि टीम शहर के राजावाड़ी अस्पताल भी गई, जहां 36 घंटे तक जीवन-मौत का संघर्ष करने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। टीम ने यहां मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाई।

अधिकारी ने बताया कि आयोग की सदस्य इस मामले के संबंध में राज्य पुलिस महानिदेशक के कार्यालय भी जा सकती हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके जननांग पर लोहे की छड़ से हमला किया, जिससे अत्यधिक रक्त स्राव हुआ। महिला पर चाकू से भी हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहन चौहान (45) उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी है और वाहन चालक का काम करता था और उसी इलाके में फुटपाथ पर रहता था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त नागराले ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी खैरानी रोड स्थित एक कंपनी के चौकीदार ने दी। उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक महिला पर हमला कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और देखा कि वहां खड़े टेम्पू के भीतर एक महिला बेहद गंभीर हालत में पड़ी हुई है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़िता की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे उसी वाहन से अस्पताल ले जाने का फैसला किया ताकि देरी नहीं हो। पुलिस को टेम्पू की चाबी चौकीदार से मिली और महिला को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना को ''मानवता पर दाग'' करार देते हुए निर्देश दिया कि मामले में एक महीने के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के उपाय किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी