देश की खबरें | महिला आयोग ने हाथरस की पीड़िता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने वाले भाजपा नेता को तलब किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले की पीड़िता के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को तलब किया है।

आयोग के मुताबिक, उसने श्रीवास्तव को नोटिस भेज कर कहा है कि वह 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महिला आयोग के समक्ष उपस्थित हों।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

इससे पहले, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि श्रीवास्तव किसी पार्टी के नेता कहलाने के लायक नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह किसी पार्टी का नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। वह अपनी घटिया सोच दिखा रहे हैं और मैं उन्हें नोटिस भेज रही हूं।’’

यह भी पढ़े | रामदास आठवले का राहुल गांधी पर हमला, कहा- हाथरस की तरह राजस्थान में भी वैसी ही घटना घटित हुए हैं लेकिन वे वहां नहीं जाते : 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

खबरों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने हाथरस की पीड़िता के चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।

ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार तड़के पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन से इससे इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)