देश की खबरें | महिला आयोग ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ सेक्स रैकेट के आरोप की जांच के लिए बनाया तथ्यान्वेषी दल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के खिलाफ लगे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है जिसकी अगुवाई आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा करेंगी।
नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के खिलाफ लगे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है जिसकी अगुवाई आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा करेंगी।
आयोग ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आई खबरों के माध्यम से उसके संज्ञान में यह बात आई है कि आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा पर एक महिला अधिकारी ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।
महिला आयोग के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया है कि राज्य सरकार के मंत्री शांति धारीवाल इस आईएएस अधिकारी की ढाल बने हुए हैं।
आयोग ने कहा, ‘‘आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल इस मामले की जांच के लिए राज्य का दौरा करेगा।’’
महिला आयोग ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पत्र भी लिखा है जिसमें उसने इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
खबरों के अनुसार, अरोड़ा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को आधारहीन करार दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)