देश की खबरें | महिला पायलट पेरिस में बैस्टिल डे परेड में वायुसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले सप्ताह पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना की एक महिला हेलीकॉप्टर पायलट उसकी (वायुसेना की) मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई अगले सप्ताह पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायुसेना की एक महिला हेलीकॉप्टर पायलट उसकी (वायुसेना की) मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत की थलसेना, नौसेना और वायुसेना के मार्चिंग दल इस प्रतिष्ठित परेड में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी इस परेड में भारतीय वायुसेना की 68 सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगी।

रेड्डी एमआई -17 हेलीकॉप्टर की पायलट हैं और वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों का 269 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों से पेरिस रवाना हुई।

वायुसेना के चार राफेज जंगी जेट भी फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ इस मौके पर चैंप्स इलीसी के ऊपर इस फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे।

सेना ने कहा, ‘‘ परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 269 सदस्यीय दल अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ नजर आयेगा। दल आज फ्रांस के लिए रवाना हुआ।’’

नौसेना की टुकड़ी की अगुआई कमांडर व्रत बघेल करेंगे।

भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच प्रथम विश्व युद्ध के समय से जुड़ाव है। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ 13 लाख से अधिक भारतीय सैनिकों ने इस युद्ध में हिस्सा लिया था और करीब 74000 ने अपना बलिदान दिया था जबकि 67000 घायल हो गये थे। भारतीय सैनिकों ने फ्रांस की जमीन पर भी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।

फ्रांस ने इसी साल मार्च महीने में प्रधानमंत्री मोदी को जुलाई में वार्षिक बैस्टिल डे परेड में अतिथि के रूप में पेरिस आने के लिए आमंत्रित किया था। यह फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे बैस्टिल डे के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी