खेल की खबरें | झारखंड, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल की महिला लॉन बॉल पेयर्स स्पर्धा के सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा के महिला पेयर्स सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसका सामना ओडिशा से होगा।
देहरादून, सात फरवरी झारखंड शुक्रवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा के महिला पेयर्स सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा जहां उसका सामना ओडिशा से होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में असम के सामने पश्चिम बंगाल की चुनौती होगी।
झारखंड ने शुक्रवार को शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल को 19-11 और फिर दिल्ली को 17-11 से हराया।
उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में दिल्ली को 15-6 जबकि दूसरे मैच मे उसे पश्चिम बंगाल ने 15-8 से मात दी।
असम ने ओडिशा को 14-13 से हराया, जबकि बिहार ने मणिपुर को 18-15 से हराया।
इसके बाद असम ने बिहार को 27-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि ओडिशा ने मणिपुर को 30-12 के अंतर से हराया।
महिलाओं की ट्रिपल प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल में दिल्ली का मुकाबला बिहार से और झारखंड का मुकाबला पश्चिम बंगाल से होगा।
पुरुष की फोर्स प्रतियोगिता में झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-7 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने ओडिशा को 12-11 से हराया। असम ने दिल्ली पर 15-9 से जीत हासिल की और मणिपुर ने बिहार के खिलाफ करीबी मुकाबले में 16-15 से जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला मणिपुर से और असम का मुकाबला पश्चिम बंगाल से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)