विदेश की खबरें | कोल्डप्ले के संगीत समारोह में सीईओ के साथ नजर आई महिला एचआर प्रमुख ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कार्यक्रम के दौरान बायरन अपनी कंपनी के मानव संसाधन विभाग की प्रमुख कैबोट को अपनी बांहों में भरते हुए दिखाई दिये। इस हालिया घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बायरन और कबोट को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कार्यक्रम के दौरान बायरन अपनी कंपनी के मानव संसाधन विभाग की प्रमुख कैबोट को अपनी बांहों में भरते हुए दिखाई दिये। इस हालिया घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बायरन और कबोट को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, कैबोट ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सोलह अप्रैल को ‘कोल्डप्ले’ के संगीत कार्यक्रम के दौरान बायरन कैबोट को अपनी बांहों में भरते हुए दिखाई दिये।

कार्यक्रम को कवर कर रहे कैमरे ने जब बायरन की ओर जूम किया तो वह क्रिस्टीन को पीछे से पकड़ते नजर आये, लेकिन जैसे ही दोनों को कैमरे का अंदाजा हुआ क्रिस्टीन उनका हाथ छुड़ाकर अलग होते नजर आती हैं।

बायरन और क्रिस्टीन के इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बायरन और क्रिस्टीन की आलोचना की और कहा कि दोनों ही अपने-अपने जीवनसाथी को धोखा दे रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\