देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक घर में आग लगने से महिला और दो बच्‍चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले के हरैया कस्बे में रविवार तड़के एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बस्ती (उप्र), 13 अप्रैल बस्ती जिले के हरैया कस्बे में रविवार तड़के एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना हरैया थाना क्षेत्र के सराफा मंडी की है जहां सुनील केसरवानी के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई।

उसने बताया कि घर के अंदर अचेत अवस्था में मिले सुनील, उनकी पत्नी पूजा (30), उनकी बेटी सौरभी (चार) तथा तीन माह के बेटे बाबा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने पूजा और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील को बेहतर उपचार के लिए अयोध्या रेफर किया गया है।

चिकित्सक डॉ. नंदलाल यादव ने बताया कि कमरे में ज्यादा धुआं भरने के कारण दम घुटने से मौत हुई है क्योंकि किसी के शरीर पर झुलसने के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड