देश की खबरें | दिल्ली में महिला का शव मिला, साथी पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रविवार को 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसके शरीर पर चाकू से वार किए जाने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रविवार को 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसके शरीर पर चाकू से वार किए जाने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के साथी तौफिक उर्फ ​​सोनू के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया।

अधिकारी के अनुसार, महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके भाई को अपराह्न करीब तीन बजे उनकी मां घर की पहली मंजिल पर बेहोश हालत में और खून से लथपथ मिली।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।

अधिकारी के अनुसार, महिला की बेटी ने संदेह जताया है कि इस हत्या में उसकी मां के साथी तौफीक का हाथ है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तौफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तौफीक आपराधिक पृष्ठभूमि का है और हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के मामलों में वांछित है। वह जमानत पर जेल से बाहर है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त