Video: फोन छिननने की कोशिश करने वाले शख्स से जमकर लड़ी महिला, जांबाज़ लेडी का वीडियो वायरल

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवा महिला कथित रूप से उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति से भिड़ गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संबंधित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झपटमारी के प्रयास का यह मामला सामने आया. वीडियो में, महिला मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे व्यक्ति से भिड़ती हुई दिखाई दे रही है...

चोर से भिड़ती हुई महिला (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 8 सितंबर:  दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवा महिला कथित रूप से उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति से भिड़ गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संबंधित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झपटमारी के प्रयास का यह मामला सामने आया. वीडियो में, महिला मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहे व्यक्ति से भिड़ती हुई दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: जाति-धर्म के बंधन से आजाद हुई यह महिला, सरकार ने उसे दिया 'नो कास्ट- नो रिलिजन' सर्टिफिकेट

उसने उस व्यक्ति की टी-शर्ट पकड़ रखी है और फोन जमीन पर पड़ा हुआ है. इसके बाद बदमाश वहां से भाग जाता है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ईशा पांडे ने कहा कि चार सितंबर को रात करीब 11 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी.

पांडे ने कहा कि टीकरी की रहने वाली महिला ताजपुर पहाड़ी में मित्र से मिलने जा रही थी. उसने बहादुरी दिखाई और अपना मोबाइल फोन छीनने वाले से भिड़ गई. पुलिस ने कहा कि बदरपुर थाने में धारा 379, 356 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड