देश की खबरें | फर्जी रेलवे टेंडर के जरिए लोगों को ठगने वाली महिला गिरफ्तार, पति फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने रेलवे टेंडर और अन्य ठेके दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली पुलिस ने रेलवे टेंडर और अन्य ठेके दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मीनाक्षी अग्रवाल और उसके पति अभिषेक अग्रवाल को धोखाधड़ी के दो मामलों में अपराधी घोषित किया गया था और महिला के बारे में सूचना देने पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मीनाक्षी को बृहस्पतिवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका पति अभी भी फरार है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया, "मीनाक्षी और अभिषेक ने अपनी योजनाओं में निवेश करने का लालच देकर कई लोगों को ठगा था।"

डीसीपी ने बताया कि दम्पति ठगी के पैसे से शानदार जिंदगी जीते थे और अच्छी कमाई का दिखावा करते थे।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के डाबरी निवासी विजय राज ने 2021 में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई थी।

राज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी योजनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया था।

पुलिस ने बताया कि इसी तरह एक अन्य व्यक्ति राहुल गुप्ता को रेलवे में एक ठेका दिलाने के लिए 3.18 करोड़ रुपये निवेश करने का लालच दिया गया था, जिसने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

डीसीपी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।

इस बीच राजस्थान के जयपुर में छिपी मीनाक्षी को पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि अभिषेक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी