देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, आठ जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप गीते ने बताया कि महिला की हत्या करने और उसके शव को एक गांव में फेंकने के आरोप में पुलिस ने भिवंडी शहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि महिला शुक्रवार शाम कसारा के पास एक जंगल में मृत पाई गई, जिस पर चाकू से कई हमले किए गए थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस को शव के पास पीड़िता का एक मोबाइल फोन मिला और उसकी पहचान की गई।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में था और दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को कसारा के वारलीपाड़ा ले गया, जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड